बच्चों में वायरल बुखार के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:30

बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण
मौसम बदलने के साथ-साथ वायरल फीवर (Viral fever in Hindi) होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हालांकि, हर व्यक्ति को वायरस हो यह जरूरी नहीं, वयस्कों की तुलना में बच्चों को वायरल फीवर होने की संभावना अधिक रहती है। इसका कारण उनकी कमजोर इम्यूनिटी है। बच्चों को वायरस फीवर होने पर ( Viral Fever Symptoms in Children ) सुस्ती, भूख न लगना, शरीर का तापमान बढ़ना, ठंड लगना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। अधिकांश वायरल फीवर समय और कुछ सहायक इलाज जैसे कोल्ड कंप्रेस और दवाओं से ठीक हो जाता है। हालांकि, शरीर का तापमान बहुत ज्यादा होने पर चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है। आइए इस लेख में जानते हैं वायरल फीवर के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में ( Viral Fever Detail in Hindi ) विस्तार से-
बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण

बच्चे अपनी अंदरुनी समस्याओं को ज्यादा व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनके लक्षणों के आधार पर आप उनकी समस्याओं का अंदाजा लगा सकते हैं। बच्चों में वायरस फीवर के लक्षण कई (Viral Fever Symptoms) हो सकते हैं, जिसमें शरीर का तापमान बढ़ना, चिड़चिड़े होना, सुस्त रहना जैसे लक्षण शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों में कई अन्य लक्षण दिख हैं, जैसे-

चिड़चिड़े होना
सुस्त होना
शांत रहना
शरीर का तापमान बढ़ना
खाना न खाना
काफी ज्यादा रोना
तेजी से सांस लेना
सोने या खाने की आदतों में परिवर्तन
उल्टी होना
आंखों का लाल पड़ना

शरीर में दर्द महसूस होना
सिरदर्द होना
सोने में कठिनाई होना
ठंड लगना
भूख न लगना इत्यादि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info